कर्मचारियों का निगम मुख्यालय पर धरना
Updated at : 11 May 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

निजी एजेंसी से काम कराने का किया विरोध दैनिक विद्युत कर्मियों की वार्ता विफल सरायकेला : विद्युत विभाग में कार्यरत दैनिक कर्मी को निजी एजेंसी के माध्यम से कार्य कराने के विरोध में झारखंड विद्युत तकनीकी श्रमिक संघ के बैनर तले दैनिक कर्मचारियों ने रांची में निगम मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान यूनियन […]
विज्ञापन
निजी एजेंसी से काम कराने का किया विरोध
दैनिक विद्युत कर्मियों की वार्ता विफल
सरायकेला : विद्युत विभाग में कार्यरत दैनिक कर्मी को निजी एजेंसी के माध्यम से कार्य कराने के विरोध में झारखंड विद्युत तकनीकी श्रमिक संघ के बैनर तले दैनिक कर्मचारियों ने रांची में निगम मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान यूनियन के प्रतिनिधि और झारखंड बिजली विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंधक के बीच वार्ता भी हुई, जो विफल रही.
वार्ता विफल रहने के पश्चात दैनिक विद्युत कर्मियों ने कहा कि इतने लंबे समय तक कार्य कर रहे दैनिक कर्मियों को सरकार को स्थायी करना चाहिए, लेकिन स्थायी करना तो दूर अब कर्मियों को निजी एजेंसी के माध्यम से कार्य करने को विवश किया जा रहा है. जिससे कर्मियों में आक्रोश है. कर्मियों ने कहा कि निजी एजेंसी के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता समाप्त की जाये, नहीं तो दैनिक वेतन कर्मी कभी भी हड़ताल पर जा सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




