स्कूल जा रही बच्ची की कार के धक्के से मौत
Updated at : 03 May 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला-चाईबासा सड़क पर छोटाथलको गांव के पास हुई घटना रोशनी छह माह की थी, तभी मां की हो चुकी है मृत्यु सरायकेला : सरायकेला-चाईबासा सड़क पर छोटाथलको गांव के समीप मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही छह वर्षीय बच्ची की अनियंत्रित कार के धक्के से मौत हो गयी. बच्ची रोशनी […]
विज्ञापन
सरायकेला-चाईबासा सड़क पर छोटाथलको गांव के पास हुई घटना
रोशनी छह माह की थी, तभी मां की हो चुकी है मृत्यु
सरायकेला : सरायकेला-चाईबासा सड़क पर छोटाथलको गांव के समीप मंगलवार की सुबह स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही छह वर्षीय बच्ची की अनियंत्रित कार के धक्के से मौत हो गयी. बच्ची रोशनी बरजो अपने गांव रगरगी से पास के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटाथलको जा रही थी. इसी दौरान में जमशेदपुर से चाईबासा की ओर आ रही कार ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया. घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद कार सवार लोगों ने
बच्ची को उसी वाहन से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद सरायकेला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. वहीं कार जब्त कर लिया है. सूचना पर पठानमारा पंचायत के मुखिया संजय होनहागा, झामुमो प्रखंडध्यक्ष सोनाराम बोदरा, संजय दास सहित कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




