गरमी के दस्तक देते ही खरकई का जलस्तर गिरा

Updated at : 01 May 2017 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
गरमी के दस्तक देते ही खरकई का जलस्तर गिरा

सरायकेला : सरायकेला की जीवन रेखा मानी जाने वाली खरकई नदी की धार कम होती जा रही है. नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है. जिससे शहरी क्षेत्र के साथ नदी पार के कई गांव में पेयजल संकट उत्पन्न होने का खतरा मंडराने लगा है. सरायकेला के दक्षिण दिशा में बहने वाली खरकई नदी […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला की जीवन रेखा मानी जाने वाली खरकई नदी की धार कम होती जा रही है. नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है. जिससे शहरी क्षेत्र के साथ नदी पार के कई गांव में पेयजल संकट उत्पन्न होने का खतरा मंडराने लगा है. सरायकेला के दक्षिण दिशा में बहने वाली खरकई नदी के जल से पूरे शहरी क्षेत्र में पेय जलापूर्ति होती है.

पेय जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा नदी के माजणाघाट के समीप बनाये गये बीयर से पाइप लाइन के सहारे पानी की आपूर्ति की जाती है. जहां बीयर से पानी का उठाव होता है, वहां दो फीट भी पानी नहीं है. इसका कारण नदी की धार कम होना व बीयर में बालू व मिट्टी का भर जाना माना जा रहा है. विगत वर्ष लगातार नदी का जल स्तर बढ़ने से बीयर में बालू भर गया है. जिससे पानी काफी कम है. टोला के भोला महंती ने बताया कि अगर यही स्थिति और एक माह तक रही तो शहरी क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola