भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग

राजनगर : झाविमो की ओर से प्रखंड अध्यक्ष सीताराम हांसदा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान गोड्डा जिला में प्रस्तावित अडाणी पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक लगाने व विधायक प्रदीप यादव पर से झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की गयी. केंद्रीय सदस्य […]
राजनगर : झाविमो की ओर से प्रखंड अध्यक्ष सीताराम हांसदा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान गोड्डा जिला में प्रस्तावित अडाणी पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक लगाने व विधायक प्रदीप यादव पर से झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की गयी. केंद्रीय सदस्य सोमनाथ सोरेन ने कहा कि रघुवर सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट को विधानसभा में मात्र तीन मिनट में पास कर यहां के लोगों को जमीन से बेदखल करना चाहती है.
उन्होंने कहा कि अडाणी पावर प्लांट से यहां के लोगों को कुछ नहीं मिलेगा. अंत में राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर लालचांद महतो, रवि महतो, जगदीश टुडू, राजकिशोर महतो, गोविंदा तांती, रामप्रसाद महतो, संजीव महतो, आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




