लोक अदालत में 60 मामलों का निष्पादन

Updated at : 30 Apr 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में 60 मामलों का निष्पादन

सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए बनाये गये तीन बेंच में 60 मामलों का निष्पादन करते हुए 4,03,470 रुपये की वसूली की गयी. एडीजे वन अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गठित […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए बनाये गये तीन बेंच में 60 मामलों का निष्पादन करते हुए 4,03,470 रुपये की वसूली की गयी. एडीजे वन अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गठित पहले बेंच में छह मामलों का निष्पादन करते हुए 3,57,200 रुपये की वसूली की गयी.

एसीजेएम डीसी अवस्थी की अध्यक्षता में गठित दूसरे बेंच में 49 मामलों का निष्पादन करते हुए 26,200 रुपये की वसूली की गयी. जबकि तीसरे बेंच में पांच मामलों का निष्पादन करते हुए बीस हजार रुपये की वसूली की गयी. लोक अदालत में मुख्य रुप से पीएलए चैयरमैन वीएन बनर्जी, आरएन त्रिवेदी, जलेश कवि, असित षाड़गी, रामगोविंद मिश्रा, नयना पहाड़ी समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola