ओड़िया कला संस्कृति के विकास के लिए बनेगा भवन

Updated at : 30 Apr 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
ओड़िया कला संस्कृति के विकास के लिए बनेगा भवन

जगन्नाथ मंदिर में भजन संध्या का आयोजन, विधायक चंपई सोरेन ने कहा सरायकेला : ओड़िया भाषा संस्कृति के विकास के लिए सरायकेला में कला संस्कृति भवन का निर्माण किया जायेगा. यह बात पूर्व मंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन ने भजन संध्या कार्यक्रम में कही. विधायक चंपई सोरेन ने कहा कि भाषा संस्कृति ही हमारी […]

विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर में भजन संध्या का आयोजन, विधायक चंपई सोरेन ने कहा

सरायकेला : ओड़िया भाषा संस्कृति के विकास के लिए सरायकेला में कला संस्कृति भवन का निर्माण किया जायेगा. यह बात पूर्व मंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन ने भजन संध्या कार्यक्रम में कही. विधायक चंपई सोरेन ने कहा कि भाषा संस्कृति ही हमारी पहचान है. इससे बचाये रखना हम सभी का दायित्व है. कहा कि सरायकेला खरसावां जिला में काफी अधिक लोग ओड़िया भाषा से ही बात करते हैं खासकर सरायकेला शहरी क्षेत्र में अधिकतर ओड़िया भाषा ही बोली जाती है.
पश्चिम सिंहभूम जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोरंजन कवि ने भी ओड़िया भाषा के विकास को लेकर सदैव प्रयासरत रहने की बात कही. कार्यक्रम को समाजसेवी जलेश कवि, भोला महांती, सोनाराम बोदरा, सुशांत महापात्र ने भी संबोधित किया. मौके पर समिति के कई सदस्य भी उपस्थित थे.
अक्षय तृतीया पर हरि नाम संकीर्तन:
जगन्नाथ मंदिर में अक्षय तृतीया पर हरिनाम संकीर्तन व भजन संध्या का आयोजन किया गया. ओड़िशा व पश्चिम बंगाल से आये संकीर्तन मंडली ने हरि नाम का जाप किया. भजन संध्या कार्यक्रम में ओड़िशा के भुवनेश्वर से आये कलाकारों ने अपने अमृत भजन से समा बांधा. जिससे उपस्थित श्रोता दर्शक झूम उठे. भजन संध्या की शुरुआत दे रे कालिया दे तो पासो शरणो दे… से शुरू हुआ. इसके पश्चात माधावो हे माधावो सहित अन्य प्रभु जगन्नाथ पर आधारित भजन प्रस्तुत किये गये.
चाईबासा
जेल में बंद नक्सलियों की मदद से पश्चिमी सिंहभूम को नक्सलमुक्त करेगी पुलिस
शीर्ष नेताओं ने जिले से बनायी दूरी
प्रतिबंधित संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के खिलाफ जिला पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही है. इसके कारण दोनों प्रतिबंधित संगठन के अधिकांश बड़े नेता पश्चिमी सिंहभूम से दूरी बनाये हुए हैं. नक्सलियों के बारे में छोटी-छोटी सूचनाएं हासिल करने के लिए जेल में बंद कई कुख्यात नक्सलियों को रिमांड पर लेकर हाल के दिनों में पुलिस ने पूछताछ की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola