सांस्कृतिक धरोहरों को करें संरक्षित

Updated at : 27 Apr 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक धरोहरों को करें संरक्षित

कुचाई. बिरसा स्टेडियम में बाहा पर्व का आयोजन, अर्जुन मुंडा ने कहा खरसावां : कुचाई के बिरसा स्टेडियम में बुधवार को बाहा पर्व का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बाहा पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इसे संरक्षित करने के लिए सभी को आगे आना होगा. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

कुचाई. बिरसा स्टेडियम में बाहा पर्व का आयोजन, अर्जुन मुंडा ने कहा

खरसावां : कुचाई के बिरसा स्टेडियम में बुधवार को बाहा पर्व का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बाहा पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इसे संरक्षित करने के लिए सभी को आगे आना होगा.
उन्होंने कहा कि प्रकृति पूजा का यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है. श्री मुंडा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बना रहता है. कार्यक्रम को पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, पूर्व विधायक मंगल सोय, गुलाब सिंह मुंडा, प्रेम सागर मुंडा, ब्रजेंद्र हेंब्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, गणेश माहली, शैलेंद्र सिंह, रुप लक्ष्मी मुंडा, एतवा मुंडा, रानी हेंब्रम, लखीराम मुंडा, सत्येंद्र कुम्हार, रामनाथ महतो, डुमू गोप आदि ने संबोधित किया.
शाल की डाली के नीचे की पूजा-अर्चना :
कार्यक्रम की शुरुआत शाल की डाली के नीचे पूजा-अर्चना कर की गयी. पाहन ने पारंपरिक विधि से पूजा अर्चना की तथा सरना झंडा गाड़ा. बाहा पर्व के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व मीरा मुंडा को पत्ते से तैयार पारंपरिक टोपी भेंट की. कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों से आये 22 नृत्य दल ने नृत्य प्रस्तुत किया. इन नृत्य दलों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंड़ा, बडकुंवर गागराई, मंगल सोय आदि ने भी नृत्य किया.
ग्राम मुंडाओं को किया गया सम्मानित:
इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कुचाई प्रखंड के विभिन्न ग्राम मुंडाओं को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया. श्री मुंडा ने रामायसाल के रामकृष्ण मुंडारी, मुटूगोडा के डीलका मुंडा, रुगुडीह के बैकुंठ सिंह मुंडा, गोमियाडीह के चंद्रमोहन मुंडा, मरांगहातु के मंगल सिंह सोय, बारुहातु के चतुर्भूज सिंह मुंडा, दलभंगा के विमल मुंडा, जोजोहातु के संतोष सिंह मुंडा, गांडुदिरी के जयपाल सिंह मुंडा, छोटा सेगोई के रुपु मुंडा, देशवापहाड़ के हाथीराम मानकी, रामकृष्ण मुंडा समेत कई मुंडाओं को सम्मानित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola