राज्य सरकार का काम काज संतोषजनक नहीं है : कड़िया मुंडा

Updated at : 25 Apr 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार का काम काज संतोषजनक नहीं है : कड़िया मुंडा

सरायकेला : भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद कड़िया मुंडा ने राज्य सरकार के काम काज को असंतोषजनक करार दिया. उन्होंने कहा कि सरकार को काम कामकाज में और सुधार करने की आवश्यकता है. सरायकेला परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री मुंडा ने कहा कि राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है. […]

विज्ञापन

सरायकेला : भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद कड़िया मुंडा ने राज्य सरकार के काम काज को असंतोषजनक करार दिया. उन्होंने कहा कि सरकार को काम कामकाज में और सुधार करने की आवश्यकता है. सरायकेला परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री मुंडा ने कहा कि राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है. शिक्षक की कमी से पढ़ाई बाधित हो रही है.

नियुक्ति का मामला लटका हुआ है. शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार को गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है. लिट्टीपाड़ा चुनाव में हार के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा का मत प्रतिशत पहले की अपेक्षा बढ़ा है, लेकिन सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन भी हार का एक कारण हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola