पर्यटन को बढावा देगी झारखंड सरकार : अमर बाउरी

Updated at : 24 Apr 2017 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यटन को बढावा देगी झारखंड सरकार : अमर बाउरी

शचिंद्रकुमार दाश खरसावां : राज्य के कला, संस्कृति, पर्यटन एवं खेल मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार कला, संस्कृति, खेलकूद के साथ-साथ पर्यटन को बढावा देगी. सरायकेला-खरसावां जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जायेगा. सरकार इसकेलिए आवश्यक योजना तैयार कर रही है. श्री बाउरी सरायकेला परिसदन में प्रभात खबर से बातचीत कर […]

विज्ञापन

शचिंद्रकुमार दाश

खरसावां : राज्य के कला, संस्कृति, पर्यटन एवं खेल मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार कला, संस्कृति, खेलकूद के साथ-साथ पर्यटन को बढावा देगी. सरायकेला-खरसावां जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित किया जायेगा. सरकार इसकेलिए आवश्यक योजना तैयार कर रही है. श्री बाउरी सरायकेला परिसदन में प्रभात खबर से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में झारखंड देश-विदेश के पर्यटकों का पसंदीदा जगह बनते जा रहा है.

झारखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है. पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना के लिए राज्य सरकार ने चांडिल डैम, जयदा मंदिर व दलमा क्षेत्र का चयन किया है. इस क्षेत्र को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जायेगा. श्री बाउरी ने कहा कि चांडिल डैम में बाहर से पर्यटक आ कर दो-चार दिन गुजारें, इसकी व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने कहा कि दस दिन पूर्व ही उन्होंने चांडिल डैम तथा आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया है.

आकर्षणी व भीमखंदा को विकसित किया जायेगा मंत्री बाउरी ने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से पिछले वित्तीय वर्ष में जिले को एक करोड़ की राशि उपलब्ध करायी गयी थी, जिसमें खरसावां के आकर्षणी मंदिर व राजनगर के भीमखंदा का सौंदर्यीकरण व विकास किया जा रहा है.
चांडिल डैम में बोटिंग केलिए वोट की भी व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार लोक कलाओं को प्रोत्साहित करेगी. कमल क्लब के जरिये कला-संस्कृति व खेल गतिविधियों को पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला स्तर पर आयोजन किया जायेगा. उन्होंने राज्य की लोक कलाओं को भी प्रोत्साहित करने की बात कही. इस दौरान मंत्री अमर बाउरी से क्षेत्र के भाजपा नेता व स्थानीय लोक कलाकार भी मिले. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, गणेश माहली आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola