जिले में होगी सोयाबीन, राजमा, तिल, मूंग व मूंगफली की खेती
Updated at : 23 Apr 2017 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : सिर्फ धान की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाने वाली जिला के खेतों में अब राजमा, सोयाबीन, मूंग व मूंगफली की खेती भी होगी. इसके लिए कृषि विभाग ने प्रयोग के तौर पर तीन-तीन सौ हेक्टेयर भू भाग पर खेती करने का लक्ष्य रखा है. विभाग विशेष फसल योजना के तहत इन फसलों […]
विज्ञापन
सरायकेला : सिर्फ धान की खेती के लिए उपयुक्त मानी जाने वाली जिला के खेतों में अब राजमा, सोयाबीन, मूंग व मूंगफली की खेती भी होगी. इसके लिए कृषि विभाग ने प्रयोग के तौर पर तीन-तीन सौ हेक्टेयर भू भाग पर खेती करने का लक्ष्य रखा है. विभाग विशेष फसल योजना के तहत इन फसलों की खेती करायेगी. प्रयोग के तौर पर खेती के लिए किसानों का कलस्टर तैयार किया जायेगा. प्रत्येक प्रखंड में एक कलस्टर बनाया जायेगा.
कलस्टर में ही किसानों से इन फसलों की खेती करायी जायेगी. विभाग बीज से लेकर खाद आदि सभी साधन किसानों को उपलब्ध करायेगी. इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि राजमा के लिए छह, सोयाबीन के लिए सात, तिल के लिए सात, मूंग के लिए आठ व मूंगफली के लिए नौ कलस्टर का गठन किया जायेगा. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इन फसलों को विशेष फसल योजना के तहत प्रयोग कराया जायेगा. साथ ही यह देखा जायेगा कि इसमें पैदावार कैसा हो रहा है. अगर प्रयोग सफल रहा तो किसानों को इन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा.
विशेष फसल योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा प्रयोग के तौर पर करायी जायेगी खेती
पहले चरण में कलस्टर का गठन कर तीन-तीन सौ हेक्टेयर भू भाग में खेती करने का लक्ष्य
बीज व खाद्य भी होगा उपलब्ध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




