जमीनी स्तर पर आजसू को बनायें मजबूत’

Updated at : 19 Apr 2017 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
जमीनी स्तर पर आजसू को बनायें मजबूत’

खरसावां/कुचाई : कुचाई के आम बगान मैदान में आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ, जिसमें केंद्रीय संगठन सचिव संजय सिद्धार्थ ने कहा कि कार्यकर्ता जमीन स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करें. पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें व जनसमस्याओं का समाधान करें. केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह ने कहा […]

विज्ञापन

खरसावां/कुचाई : कुचाई के आम बगान मैदान में आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ, जिसमें केंद्रीय संगठन सचिव संजय सिद्धार्थ ने कहा कि कार्यकर्ता जमीन स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करें. पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें व जनसमस्याओं का समाधान करें. केंद्रीय सचिव जयपाल सिंह ने कहा कि विकास का एक मात्र विकल्प आजसू पार्टी ही है. महिला मोरचा की केंद्रीय सचिव जींगी हेंब्रम ने कहा कि लोगों का रुझान आजसू की ओर है.

सिर्फ आजसू पार्टी ही क्षेत्र का विकास कर सकती है. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के लिए कई टिप्स दिये गये. कार्यक्रम को केंद्रीय सचिव सचिव सत्यनारायण महतो, संजय जारिका, विस प्रभारी राम रतन महतो आदि भी संबोधित किया. मौके पर मुख्य रूप से जगमोहन हेंब्रम, संजय सोय, चामु सिंह मुंडा, बाबूराम महतो, मंगल सिंह नाग आदि उपस्थित थे. यह जानकारी संजय जारिका ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola