अनुपस्थित सीआरपी को शो-कॉज
Updated at : 15 Apr 2017 11:48 PM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला . प्रखंड संसाधन केंद्र में संकुल साधन सेवियों की समीक्षा बैठक अनुपस्थित सीआरपी का एक दिन का मानदेय भी काटा गया पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट घोषित करते हुए प्रमाण पत्र करें जमा सरायकेला : प्रखंड संसाधन केंद्र में बीइइओ अरुण कुमार की अध्यक्षता मेें संकुल साधन सेवियों की समीक्षा बैठक हुई. बगैर सूचना […]
विज्ञापन
सरायकेला . प्रखंड संसाधन केंद्र में संकुल साधन सेवियों की समीक्षा बैठक
अनुपस्थित सीआरपी का एक दिन का मानदेय भी काटा गया
पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट घोषित करते हुए प्रमाण पत्र करें जमा
सरायकेला : प्रखंड संसाधन केंद्र में बीइइओ अरुण कुमार की अध्यक्षता मेें संकुल साधन सेवियों की समीक्षा बैठक हुई. बगैर सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने व पाठानमारा संकुल का प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होने पर सीआरपी राजेश नंदा को शो कॉज जारी करते हुए एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीइइओ अरुण कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि मुखिया संग बैठक कर सभी पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट घोषित करते हुए 18 अप्रैल तक कार्यालय में प्रमाण पत्र जमा करें. विद्यालय चलें चलायें अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण कर सीआरपी उसकी रिपोर्ट कार्यालय में जमा करें.
बैठक में विद्यालयों के शिशु सदन में चार वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन के लिए आंगनबाड़ी केंद्र से सहमति लेने, विद्यालयों में बैंच डेस्क व बिजली का प्रतिवेदन तैयार करने तथा गरमी के मद्देनजर सभी विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ रविकांत भकत, कीतेन सोरेन, पिंकी चाकी, नरेंद्र कुमार व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




