चांडिल, जयदा व दलमा बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर

Updated at : 15 Apr 2017 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
चांडिल, जयदा व दलमा बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर

सरायकेला : चांडिल डैम, जयदा मंदिर व दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को टूरिज्म कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जायेगा. इसको लेकर जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. पर्यटन की संभावनाओं को तलाशते हुए जिला टूरिज्म कॉरिडोर के रूप में चांडिल डैम सहित आसपास के क्षेत्र का चयन किया गया है ताकि टूरिज्म […]

विज्ञापन

सरायकेला : चांडिल डैम, जयदा मंदिर व दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को टूरिज्म कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जायेगा. इसको लेकर जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. पर्यटन की संभावनाओं को तलाशते हुए जिला टूरिज्म कॉरिडोर के रूप में चांडिल डैम सहित आसपास के क्षेत्र का चयन किया गया है ताकि टूरिज्म पैकेज के रूप में विकसित कर सैलानियों को आकर्षित किया जा सके. योजना के तहत चांडिल डैम से लेकर नीमडीह क्षेत्र में फैले डैम में वोटिंग को विकसित किया जायेगा.

साथ ही डैम में मत्स्य पालन के लिए किये जा रहे केज कल्चर पद्धति को भी सैलानी देख सकेंगे. जिला के प्रमुख धार्मिक स्थल जयदा मंदिर व दलमा अभ्यारण को भी विकसित किया जायेगा. तीनों क्षेत्र को मिला कर कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार किया है.

चांडिल के तीन क्षेत्र डैम, जयदा मंदिर व दलमा अभ्यारण में पर्यटन क्षेत्र में काफी अधिक संभावनाएं हैं. टूरिज्म कॉरिडोर के लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है.
रमेश घोलप, डीसी, सरायकेला खरसावां
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola