जीप पलटने से एक की मौत

पेंशन लेने उपदुगनी आ रहे हातनदा के 17 घायल सरायकेला/सीनी्र/गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड व सरायकेला थाना क्षेत्र के कांड्रा-सीनी रुट के पुयतुडीह जंगलीखास मार्ग पर पेंशनधारियों से भरी टैकर (जेएच 05 सी 5225) पलट गयी. वाहन पर सवार हतनादा निवासी रंगा महतो (80 वर्ष) की घटनास्थल में ही मौत हो गयी. 17 लोग घायल हो […]
पेंशन लेने उपदुगनी आ रहे हातनदा के 17 घायल
सरायकेला/सीनी्र/गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड व सरायकेला थाना क्षेत्र के कांड्रा-सीनी रुट के पुयतुडीह जंगलीखास मार्ग पर पेंशनधारियों से भरी टैकर (जेएच 05 सी 5225) पलट गयी. वाहन पर सवार हतनादा निवासी रंगा महतो (80 वर्ष) की घटनास्थल में ही मौत हो गयी. 17 लोग घायल हो गये. इनमें हतनदा गांव निवासी रामाय मुंडा, महेश्वर महतो व नेपाल सरदार की स्थिति गंभीर बनी हुई थी.
सूचना पाकर पहुंचे झारखंड भूमिज ट्राइबल काउंसिल के प्रखंड अध्यक्ष मधु सिंह सरदार ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु सीनी व सरायकेला पहुंचाया. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है. घटनास्थल पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. घटना के बाद चालक फरार हो गया.
कुछ माह पूर्व हुआ ट्रांसफर
वृद्ध महिलाओं ने बताया कि उनका पेंशन का खाता कुछ दिन पूर्व ही उपर दुगनी ट्रांसफर किया गया था. इससे पूर्व उनको कांड्रा फिर हुदू पोस्ट ऑफिस से पेंशन दिया जा रहा था. पेंशन मिलने में देरी होने की वजह से ग्रामीणों ने अपना खाता उपर दुगनी ट्रांसफर कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




