आचार संहिता का सख्ती से होगा पालन : डीसी

खरसावां : जिला के उपायुक्त हंश राज सिंह ने बुधवार को जिला के पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आचार संहिता से संबंधित जानकारी दी गयी तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील किया गया. बैठक में बैनर, पोस्टर, होर्डिग लगाने […]
खरसावां : जिला के उपायुक्त हंश राज सिंह ने बुधवार को जिला के पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आचार संहिता से संबंधित जानकारी दी गयी तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील किया गया. बैठक में बैनर, पोस्टर, होर्डिग लगाने के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी.
बैठक में बुधवार से ही आचार संहिता लागू होने की बात कही गयी. बैठक में मुख्य रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनारान बोदरा, झाविमो के दिलीप आचार्या, जभसपा प्रकाश राजू समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
लोस चुनाव को लेकर तैयारी पूरी : जिला के उपायुक्त हंश राज सिंह ने बताया कि लोस चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने बताया कि बुधवार से ही जिला में आचार संहिता लागू कर दिया गया है.
उपायुक्त बुधवार को पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता की जानकारी दे दी गयी है. आचार संहिता को सख्ती के साथ पालन भी किया जायेगा तथा इसके उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि जिला के सभी बूथों के लिये नौ मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा. जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे अपने बूथ के बीएलओ के पास फॉर्म संख्या 6, 7, 8 भर कर जल्द से जल्द जमा कर दें.
उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो जायेगा. उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया है कि किसी एक ही स्थान पर अपना नाम दर्ज करायें. मौके पर मुख्य रुप से सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी सीबी सिंह व चांडिल एसडीओ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




