तीन परीक्षार्थी व एक एजेंट को भेजा जेल

Updated at : 06 Mar 2014 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
तीन परीक्षार्थी व एक एजेंट को भेजा जेल

चांडिल : झारखंड अद्यिविद्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित इंटर की परीक्षा के दौरान चांडिल अनुमंडल में अब तक तीन फर्जी परीक्षार्थी पकडे गये है जो दूसरे के बदले परीक्षा लिख रहे थे. इसके साथ ही एक एजेंट को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. कार्यपालक दंडाधिकारी सह उड.न दस्ता दंडाधिकारी अनंत कुमार […]

विज्ञापन

चांडिल : झारखंड अद्यिविद्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित इंटर की परीक्षा के दौरान चांडिल अनुमंडल में अब तक तीन फर्जी परीक्षार्थी पकडे गये है जो दूसरे के बदले परीक्षा लिख रहे थे. इसके साथ ही एक एजेंट को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

कार्यपालक दंडाधिकारी सह उड.न दस्ता दंडाधिकारी अनंत कुमार ने 26 फरवरी को सिंहभूम कॉलेज चांडिल परीक्षा केंद्र में जांच के क्रम में एक फर्जी परीक्षार्थी को पकडा था. मंगलवार 04 मार्च को भी दंडाधिकारी अनंत कुमार ने जांच के दौरान एसएस प्लस टु उच्च विद्यालय चांडिल में दो फर्जी परीक्षार्थी को पकडा था. पूछताछ के दौरान फर्जी परीक्षार्थी ने अपने एजेंट का नाम भी बताया.

पुलिस ने उक्त एजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया है. फर्जी तरीके से परीक्षा लिख रहे तीनों परीक्षार्थियों के साथ ही परीक्षा लिखाने वाले एजेंट दिनेश चंद्र मेहता के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने तीन परीक्षार्थी और एजेंट को जेल भेज दिया है.

हो रही है जांच

चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री ने इस संबंध में बताया कि तीन परीक्षार्थियों को फर्जी रुप से परीक्षा लिखते पाये जाने के बाद अब सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि इनमें से एक फर्जी परीक्षार्थी ने उसे परीक्षा में बैठाने वाले का नाम बताया था. उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीएम ने बताया कि गिरफ्तार हुए एजेंट दिनेश चंद्र मेहता के पास से मैट्रिक के 36 और इंटर के 15 से 20 रजीस्ट्रेशन रसीद की छाया प्रति और परीक्षार्थियों के साथ हुए लेन देन के कागजात मिले है. इनमें से कितने वास्तविक परीक्षार्थी परीक्षा लिख रहे है और कितना फर्जी इसकी जांच किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola