11 सड़कों के जांच का दिया निर्देश

Updated at : 05 Mar 2014 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
11 सड़कों के जांच का दिया निर्देश

निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद कड़िया मुंडा ने की समीक्षा सरायकेला : जिला सभागार कक्ष में लोस उपाध्यक्ष सह खूंटी सांसद कड़िया मुंडा की अध्यक्षता में निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा किया गया. समीक्षा के क्रम में […]

विज्ञापन

निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद कड़िया मुंडा ने की समीक्षा

सरायकेला : जिला सभागार कक्ष में लोस उपाध्यक्ष सह खूंटी सांसद कड़िया मुंडा की अध्यक्षता में निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा किया गया.

समीक्षा के क्रम में जिन विभागों में खामियां पायी गयी उन्हें कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बैठक में एनपीसीसी द्वारा बनाये जा रहे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वैसे ग्यारह सड़क जिनके क्रियान्वयन में अनियमितता की शिकायत मिली उन्हें जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में खरसावां प्रखंड के बुरूडीह गांव में फैलीन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत किया गया. जिस पर उपायुक्त ने राशि संबंधित अंचलों को भेज दिये जाने की बात कही.

बैठक में राजखरसावां में लगाये गये पचास एमवीए का ट्रांसफार्मर, जो महज एक सप्ताह में खराब हो गया, पर सांसद ने जांच करने का निर्देश दिया और जांच रिपोर्ट से अवगत कराने को कहा. खरसावां प्रखंड के गोंदपुर विद्यालय में स्कूल भवन के निर्माण में अनियमितता पर जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक अभियंता,कनीय अभियंता व ग्राम शिक्षा समिति के सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, बिजली विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, मेसोपरियोजना विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा किया गया और कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली, उपायुक्त के एन झा, उपविकास आयुक्त रेमंड केरकेट्टा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव,सुरेश खेतान,विधायक प्रतिनिधि मंगल सिंह सोय,सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजु, उदय सिंहदेव के अलावे कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola