शरारती तत्वों ने किया शांति भंग का प्रयास

Updated at : 03 Mar 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने किया शांति भंग का प्रयास

कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए लाया गम्हरिया : छोटा गम्हरिया निर्मल पथ स्थित न्यू कॉलोनी में कुछ शरारती तत्वों द्वारा पाकिस्तान से संबंधित विवादित पर्चे छोड़कर क्षेत्र में शांति भंग करने का प्रयास किया गया. गम्हरिया पुलिस की तत्परता से कोई विवाद उत्पन्न होने से पूर्व ही मामले को शांत करते हुए […]

विज्ञापन

कई लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए लाया

गम्हरिया : छोटा गम्हरिया निर्मल पथ स्थित न्यू कॉलोनी में कुछ शरारती तत्वों द्वारा पाकिस्तान से संबंधित विवादित पर्चे छोड़कर क्षेत्र में शांति भंग करने का प्रयास किया गया. गम्हरिया पुलिस की तत्परता से कोई विवाद उत्पन्न होने से पूर्व ही मामले को शांत करते हुए जांच शुरू कर दी गयी. पंसस अजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह छोटा गम्हरिया निर्मल पथ पर देश विरोधी स्लोगन लिखे रेलवे टिकट गिरा देखा गया. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गम्हरिया थाना को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तत्काल टिकटों को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी गयी. वहीं भाजपा व विहिप कार्यकर्ताओं के सहयोग से पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
शरारती तत्वों की करतूत : पुलिस
गम्हरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि उक्त घटना शरारती तत्वों की करतूत है. शरारती तत्वों द्वारा क्षेत्र में शांति भंग करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनको नाकाम कर दिया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा.
मामले को लेकर भाजपा व विहिप कार्यकर्ता गंभीर: देश विरोधी मामले को लेकर भाजपा व विहिप कार्यकर्ता गंभीर नजर आये. मामले की जानकारी मिलते ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, विहित नेता भगवान सिंह, डॉ मनोज आदि मौके पर पहुंचे. श्री सिंह ने बताया सड़क पर खुलेआम देश विरोधी नारे लिखा पर्चा फेंकना गंभीर मामला है. इसकी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की गयी.
दर्जनों रेलवे टिकट पर लिखे गये थे नारे: शरारती तत्वों द्वारा रेलवे टिकट पर देश विरोधी नारा लिखे गये थे. सभी टिकट चांडिल से गम्हरिया रेलवे स्टेशन की है. उक्त टिकटों में पाकिस्तान जिंदाबाद, आइएसआइ जिंदाबाद, पाकिस्तान यहां के आदिवासियों के साथ है, कश्मीर पाकिस्तान का है आदि स्लोगन लिखे हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola