चांडिल : दो मोटरसाइकिल एनएच पर भिड़े, घायल

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा डाउन में एनएच 33 पर सोमवार को विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच में दाखिल कराया गया है. जानकारी के अनुसार नीमडीह प्रखंड […]
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा डाउन में एनएच 33 पर सोमवार को विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच में दाखिल कराया गया है.
जानकारी के अनुसार नीमडीह प्रखंड के बातकमकोचा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर बेरा और पारा शिक्षक सुकेश मुखर्जी पैशन प्लस संख्या जेएच 05 डब्लु 3770 से पेट्रोल पंप जा रहे थे. इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 एक्यू 1395 से दो छात्र चंदन झा और राजु गुरुंग दयावती मोदी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से मैट्रिक की परीक्षा लिखकर घर वापस जा रहे थे. पाटा डाउन के पास दोनों मोटरसाइकिलों के बीच सीधी भिड़ंत हो गयी. दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार लोग घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से जमशेदपुर भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




