झारखंड टीम में जिला के दो तीरंदाजों का चयन

Updated at : 14 Feb 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड टीम में जिला के दो तीरंदाजों का चयन

खरसावां : महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित होने वाले 39 वें जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में सरायकेला खरसावां जिला के दो तीरंदाज भाग लेंगे. राजनगर के गोरा हो व गम्हरिया के लुथरु हांसदा इंडियन राउंड में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह प्रतियोगिता 25 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी. पिछले दिनों जमशेदपुर में आयोजित […]

विज्ञापन

खरसावां : महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित होने वाले 39 वें जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में सरायकेला खरसावां जिला के दो तीरंदाज भाग लेंगे. राजनगर के गोरा हो व गम्हरिया के लुथरु हांसदा इंडियन राउंड में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह प्रतियोगिता 25 से 28 फरवरी तक आयोजित होगी. पिछले दिनों जमशेदपुर में आयोजित ट्रायल के दौरान दोनों ही तीरंदाजों (गोरा हो व लुथरु हांसदा) ने बेहतर प्रदर्शन के बल पर झारखंड टीम में अपना स्थान बनाया है. सोमवार को जिला के उपायुक्त रमेश घोलप ने दोनों ही तीरंदाजों को सम्मानित किया तथा इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी.

श्री घोलप ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिला के तीरंदाजों ने तीरंदाजी खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग छाप छोड़ी है. इस अवसर पर उपस्थित जिला तीरंदाज संघ के सचिव सुमंत मोहंती ने जिला तीरंदाजी संघ के स्थापना काल से अब तक के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि जिला से अब तक करीब दो दर्जन अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज तथा सौ से अधिक राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज निकले हैं. मौके पर एनडीसी विनय प्रकाश तिग्गा व राजीव कुमार भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola