कुचाई, चांडिल व नीमडीह में बनेंगे नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय
Updated at : 06 Feb 2017 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

एक साल में पूरा होगा भवनों का निर्माण कार्य खरसावां : सरायकेला खरसावां जिला में तीन प्रखंडों में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों का नव निर्माण किया जायेगा. कुचाई, नीमडीह व चांडिल में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन नव निर्माण के लिए आवश्यक जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है. एक साल के […]
विज्ञापन
एक साल में पूरा होगा भवनों का निर्माण कार्य
खरसावां : सरायकेला खरसावां जिला में तीन प्रखंडों में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों का नव निर्माण किया जायेगा. कुचाई, नीमडीह व चांडिल में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन नव निर्माण के लिए आवश्यक जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है. एक साल के भीतर नये भवनों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इन भवनों के बन जाने से प्रखंड स्तर के सभी कार्यालय एक ही कैंपस में संचालित होंगे.
कुचाई में 3.49 करोड़, नीमडीह में 3.54 करोड़ व चांडिल में 3.5 करोड़ की लागत से प्रखंड सह अंचल कार्यालय का नया भवन बनाया जायेगा. सभी भवनों का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल से कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




