वन भूमि कब्जा कर बना रहा था घर, हिरासत में

Updated at : 02 Feb 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
वन भूमि कब्जा कर बना रहा था घर, हिरासत में

टेंटोपोशी पंचायत के आमलाटांड गांव का मामला पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा, एक सप्ताह के अंदर वनभूमि से घर हटाने का आदेश सरायकेला : सरायकेला वन प्रमंडल के टेंटोपोशी पंचायत के आमलाटांड गांव के समीप वन भूमि पर कब्जा कर घर बना रहे नवीन चंद्र महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. […]

विज्ञापन

टेंटोपोशी पंचायत के आमलाटांड गांव का मामला

पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा, एक सप्ताह के अंदर वनभूमि से घर हटाने का आदेश
सरायकेला : सरायकेला वन प्रमंडल के टेंटोपोशी पंचायत के आमलाटांड गांव के समीप वन भूमि पर कब्जा कर घर बना रहे नवीन चंद्र महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. रेंजर सुरेश प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि वन भूमि का अतिक्रमण कर नवीन घर बना रहा है. इसके बाद विभाग की टीम ने पहुंच कर आरोपी नवीन को हिरासत में ले लिया. नवीन ने बताया कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि यह जमीन वन विभाग की है. इसके बाद रेंजर ने बांड भर कर उसे छोड़ दिया. साथ ही एक सप्ताह के अंदर घर को हटाने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola