नोटबंदी के बाद मचा हाहाकार: रौशन

Updated at : 10 Jan 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद मचा हाहाकार: रौशन

सरायकेला में थाली पीटो अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन सरायकेला : महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रौशन खानम के नेतृत्व में सोमवार को सरायकेला में थाली पीटो अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया. पदयात्रा को संबोधित करते हुए रौशन खानम ने कहा कि केंद्र सरकार के जनविरोधी नोटबंदी के फैसले के बाद […]

विज्ञापन

सरायकेला में थाली पीटो अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन

सरायकेला : महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रौशन खानम के नेतृत्व में सोमवार को सरायकेला में थाली पीटो अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया. पदयात्रा को संबोधित करते हुए रौशन खानम ने कहा कि केंद्र सरकार के जनविरोधी नोटबंदी के फैसले के बाद आम लोगों के घरों में कीचेन बंदी हो गयी है.
नोटबंदी के बाद गरीबों में हाहाकार मचा हुआ है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए नीत नये नये जनविरोधी कार्य कर रही है. इसके विरोध में महिला कांग्रेस पूरे जिले में घूमकर आम जनता को जागरूक करेगी, ताकि लोग सरकार की गलत नीति के संबंध में जान सके. खानम ने कहा कि जब तक सरकार नोटबंदी के फैसले को वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पदयात्रा गैरेज चौक से शुरू होकर पूरे नगर व बाजार का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर मैदान तक पहुंची.
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोनाय बानरा, तहसीम नाज, सत्यभामा महतो, शमसर बानो, तुमनी उबरसुंडी, सुशीला प्रधान, चांदी सामड, सविता प्रधान, झींगी सामड समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola