वैशाख शुरू होने से पहले घर में करें ये 5 वास्तु बदलाव, घर से दूर रहेगी आर्थिक तंगी
Published by : Neha Kumari Updated At : 29 Mar 2026 1:53 PM
घर के लिए वास्तु उपाय
Vaishakh Month 2026: स्कंद पुराण में वैशाख मास को सबसे श्रेष्ठ और उत्तम माना गया है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में घर में कुछ वास्तु उपाय और बदलाव करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
Vaishakh Month 2026: वैशाख के महीने को “माधव मास” भी कहा जाता है. यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित है. हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में यह महीना 3 अप्रैल से शुरू हो रहा है. स्कंद पुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने वैशाख के महीने को सभी महीनों में सबसे श्रेष्ठ बताया है. उन्होंने इसकी तुलना दुनिया की सबसे महान चीजों से की है. जैसे युगों में ‘सतयुग’ का कोई मुकाबला नहीं, शास्त्रों में ‘वेदों’ से बढ़कर कुछ नहीं और तीर्थों में ‘गंगा नदी’ सबसे पवित्र मानी जाती है. ठीक वैसे ही, महीनों में ‘वैशाख’ के समान फल देने वाला और पवित्र कोई दूसरा महीना नहीं है.
मुख्य द्वार के पास रखें जल
वैशाख का महीना तेज गर्मी की शुरुआत का संकेत होता है. वास्तु के अनुसार, इस समय घर के मुख्य दरवाजे की साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है. महीने की शुरुआत से पहले अपने प्रवेश द्वार को अच्छी तरह साफ करें. दरवाजे के बाहर दोनों ओर तांबे या मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता.
ईशान कोण में रखें मिट्टी का घड़ा
वैशाख मास में जल दान का विशेष महत्व होता है. वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) जल की दिशा मानी जाती है. इस कोने को साफ रखें और वहां मिट्टी का एक नया घड़ा पानी से भरकर रखें. ध्यान रहे, घड़ा खाली न हो. इससे घर के सदस्यों के बीच शीतलता बनी रहती है और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं.
तुलसी के पौधे की पूजा
चूंकि वैशाख भगवान विष्णु का प्रिय महीना है, इसलिए इस समय तुलसी पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है. सुबह और शाम तुलसी के पौधे की पूजा करें. इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति आती है.
साफ-सफाई
वैशाख में सूर्य का तेज बढ़ जाता है, इसलिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) को संतुलित रखना जरूरी है. यदि इस दिशा में कबाड़ या खराब सामान रखा हो, तो उसे तुरंत हटा दें. यहां लाल रंग के फूल या तांबे का सूर्य रखने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और करियर में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.
मनी प्लांट और जल तत्व
वैशाख माह शुरू होने से पहले घर की उत्तर दिशा में कांच के बर्तन में पानी भरकर मनी प्लांट लगाएं. इसके अलावा, इस दिशा में पानी से जुड़ी तस्वीर या छोटा फाउंटेन भी लगा सकते हैं. उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है. ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है.
यह भी पढ़ें: इस दिन से शुरू होगा Vaishakh Month, जानें सही डेट और धार्मिक महत्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










