मैट्रिक व इंटर की परीक्षा:सरायकेला में पांच छात्र निष्कासित

Updated at : 21 Feb 2014 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटर की परीक्षा:सरायकेला में पांच छात्र निष्कासित

सरायकेला:झारखंड अद्यिविध परीक्षा समिति द्वारा संचालित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा जिला में शुक्रवार से शुरू हो गयी. परीक्षा के लिए जिला में मैट्रिक के 26 व इंटर के 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. परीक्षा के पहले दिन जिला में मैट्रिक के पांच परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गये जिन्हें निष्कासित कर दिया गया. […]

विज्ञापन

सरायकेला:झारखंड अद्यिविध परीक्षा समिति द्वारा संचालित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा जिला में शुक्रवार से शुरू हो गयी. परीक्षा के लिए जिला में मैट्रिक के 26 व इंटर के 13 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. परीक्षा के पहले दिन जिला में मैट्रिक के पांच परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गये जिन्हें निष्कासित कर दिया गया. जिनमें से खरसावां से एक व शेष चार सिंहभूम कॉलेज चांडिल से हैं. परीक्षा के पहले दिन मैट्रिक में हिंदी व इंटर में सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे.

सभी परीक्षा केंद्र में दंडाधिकारी तैनात किये गये थे. परीक्षा के लिए ससमय केंद्र में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका पहुंच गयी थी. परीक्षा के पश्चात सभी उत्तर पुस्तिका को दंडाधिकारी की उपस्थिति में सील कर दिया गया. मैट्रिक की परीक्षा दस बजे से शुरू हुई. वहीं इंटर की परीक्षा दो बजे से शुरू हुई. सरायकेला जिला मुख्यालय में काशी साहु महाविद्यालय, बालक मवि , एनआर उवि , सरस्वती शिशु मंदिर, केभीपीएस बालिका उवि में केंद्र बनाया गया है. परीक्षा शांति पूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल भी तैनात किये गये.

कदाचार करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में कदाचार करने वाले परीक्षार्थी निष्कासित किये जायेंगे. यह बातें डीइओ हरिशंकर राम ने कहा. उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्र का औचक निरीक्षण किया जायेगा. जो भी नकल करते पकड़े जायेंगे उन्हें निष्कासित कर दिया जायेगा.

सीनी में परीक्षा शांतिपूर्ण. सीनी के दो केंद्रों वार्षेणी उच्च विद्यालय सीनी तथा द पू रेलवे इंटर कॉलेज सीनी में मैट्रिक व इंटर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola