आदिवासी संगठनों ने सीएम का खरसावां में किया विरोध
Updated at : 02 Jan 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

शहीद दिवस पर हंगामा. प्रदर्शनकािरयों की पुलिस से नोक झोंक खरसावां/सरायकेला : खरसावां स्थित शहीद स्थल पर गाेलीकांड के शहीदाें काे श्रद्धांजलि देने रविवार काे पहुंचे सीएम रघुवर दास का आदिवासी संगठनों ने विरोध किया. विरोध कर रहे लोगों ने काले झंडे दिखाये व नारेबाजी की. लाेग सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन विधेयक का विराेध कर […]
विज्ञापन
शहीद दिवस पर हंगामा. प्रदर्शनकािरयों की पुलिस से नोक झोंक
खरसावां/सरायकेला : खरसावां स्थित शहीद स्थल पर गाेलीकांड के शहीदाें काे श्रद्धांजलि देने रविवार काे पहुंचे सीएम रघुवर दास का आदिवासी संगठनों ने विरोध किया. विरोध कर रहे लोगों ने काले झंडे दिखाये व नारेबाजी की. लाेग सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन विधेयक का विराेध कर रहे थे. सीएम से सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन विधेयक को वापस लेने की मांग की गयी.
सीएम के शहीद स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी. उनका काफिला राेका. शहीद वेदी का मुख्य गेट बंद कर दिया. सात मिनट तक शहीद वेदी के गेट के बाहर मुख्यमंंत्री खड़े रहे. इसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया. सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर लौटने के क्रम में भी सीएम का विराेध हुआ. इसी दौरान भीड़ ने चप्पल व जूते उछाले.
इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियोंं के बीच नोक झोंक भी हुई. श्रद्धांजलि देने के पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर लौट गये. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, गणेश महली आदि मौजूद थे.
विशेष आयोजन पेज 10 पर
शहीद स्थल का गेट बंद कर दिया
सीएम को कुछ देर घुसने से रोका
लौटते समय प्रदर्शनकािरयों ने सीएम को काले झंडे भी दिखाये
सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन वापस लेने की मांग पर प्रदर्शन
खरसावां शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री को आने से रोकने के िलए गेट बंद करते प्रदर्शनकारी (बाएं) तथा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री रघुवर दास व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




