ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

Updated at : 21 Feb 2014 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

सरायकेला : चांडिल प्रखंड के डोबो काडीपाथर में स्वर्णरेखा नदी पर पूल बनाने की मांग पर सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक अरविंद सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाये. ग्रामीणों ने विधायक अरविंद सिंह पर एक साजिश के तहत काडीपाथर से पुलिया का स्थानांतरण करने […]

विज्ञापन

सरायकेला : चांडिल प्रखंड के डोबो काडीपाथर में स्वर्णरेखा नदी पर पूल बनाने की मांग पर सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक अरविंद सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाये.

ग्रामीणों ने विधायक अरविंद सिंह पर एक साजिश के तहत काडीपाथर से पुलिया का स्थानांतरण करने का प्रयास करने व इसे गौरी व गम्हरिया के बीच बनाने की अनुशंसा करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है की डोबो काडीपाथर में स्वर्णरेखा नदी पर पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो के द्वारा पुल की स्वीकृति मिली थी.

जिसका शिलान्यास दो वर्ष पूर्व सुदेश कुमार महतो द्वारा किया गया था. ग्रामीणों ने कहा की ईचागढ़ विधायक द्वारा उक्त पुल का स्थल परिवर्त्तन करने की अनुशंसा किया गया है, जो जनविरोधी है. धरना प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है और इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अजरुन मुंडा, सांसद सुबोधकांत सहाय व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को भी दिया है.

प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा नेता साधु महतो, झामुमो जिला महासचिव सुकराम हेंब्रम ग्रामीण संतोष कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, खगेंद्र सिंह,दुर्गाचरण महतो, प्रदीप महतो, दिनेश घोष,संजय महतो, कल्पना महतो के अलावे डोबो रूगडी, धन्नागोडा,तामुलिया,बंधुगोडा,गौरी, चिल्गु,रामगढ, काडीपाथर के सैकडों ग्रामीण शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola