चांडिल व नीमडीह में उत्पाद विभाग का धावा

Updated at : 15 Feb 2014 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
चांडिल व नीमडीह में उत्पाद विभाग का धावा

सरायकेला:उत्पाद विभाग व चांडिल थाना की पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में अवैध शराब के खिलाफ चांडिल के आसनबनी के बांसराखा के तालगोड़ा जंगल व शहर बेडा में छापामारी अभियान चलाते हुए सात अड्डा को ध्वस्त करते हुए आठ सौ किलो जावा महुआ व तीस लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया है. उत्पाद विभाग के […]

विज्ञापन

सरायकेला:उत्पाद विभाग व चांडिल थाना की पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में अवैध शराब के खिलाफ चांडिल के आसनबनी के बांसराखा के तालगोड़ा जंगल व शहर बेडा में छापामारी अभियान चलाते हुए सात अड्डा को ध्वस्त करते हुए आठ सौ किलो जावा महुआ व तीस लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया है. उत्पाद विभाग के निरीक्षक प्रदीप कुमार मुंडा व गोविंद सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर तालगोड़ा जंगल में छापामारी अभियान चलाते हुए चार अड्डा व शहरबेडा में तीन अड्डा को ध्वस्त किया गया. पुलिस ने वहां से दस खाली गैलेन व एक ड्रम भी बरामद किया है. मामले पर सभी अड्डा संचालक फरार हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola