सरायकेला में बनेगा वृद्धा आश्रम, जमीन चिह्नित

सरायकेला : सरायकेला के साहेबगंज में वृद्धा आश्रम का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने दो एकड़ जमीन चिह्नित कर विभाग को भेजा है. साहेबगंज गांव के प्लॉट संख्या 68, खाता संख्या 41, पुरानी परती जमीन को चिह्नित करते हुए विभाग ने वृद्धा आश्रम खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा है. वृद्धा आश्रम […]
सरायकेला : सरायकेला के साहेबगंज में वृद्धा आश्रम का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने दो एकड़ जमीन चिह्नित कर विभाग को भेजा है. साहेबगंज गांव के प्लॉट संख्या 68, खाता संख्या 41, पुरानी परती जमीन को चिह्नित करते हुए विभाग ने वृद्धा आश्रम खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा है.
वृद्धा आश्रम का निर्माण 99 लाख की लागत से किया जायेगा. गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव एसएस भाटिया ने जिला में वृद्धा आश्रम खोलने के लिए विभाग को पत्र लिख कर जमीन चिह्नित करने व इसका प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था. जिस पर विभाग ने सरायकेला अंचल से सत्यापित कर साहेबगंज के समीप जमीन चिह्नित करते हुए प्रस्ताव भेज दिया है. इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिवमंगल तिवारी ने बताया कि भवन का निर्माण 99 लाख से बनाने का प्रस्ताव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




