क्या आपको भी आते हैं ये 5 सपने? समझ जाइए, कोई दूर बैठा आपको शिद्दत से याद कर रहा है!

Updated at : 29 Mar 2026 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
signs someone is missing you

सपनों से कैसे जानें की कोई आपको याद कर रहा है Ai image

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में सपनों का अपना एक रहस्यमयी संसार है. कभी-कभी ये हमारे जीवन और रिश्तों की गहराई को भी उजागर कर देते हैं. इस आर्टिकल में जानिए वो खास सपने, जो बताते हैं कि कोई आपको सोच रहा है और आपकी यादों में खोया हुआ है.

विज्ञापन

Swapna Shastra: सपनों के बारे में अगर बात करें तो ये हर व्यक्ति के जीवन का ऐसा हिस्सा है जिसे हम या तो अजीब समझते हैं या फिर रहस्यमयी. स्वप्न शास्त्र की मानें तो आप जिन चीजों को सपने में देखते हैं, वे आपके भविष्य या जीवन से जुड़े हुए हालातों की तरफ भी इशारा कर सकती हैं. अगर आप भी स्वप्न शास्त्र के पीछे छिपे रहस्यों को जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको सपने में दिखने वाली उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपको दिखे तो आपको समझ जाना चाहिए कि कोई आपको याद कर रहा है. मान्यताओं के अनुसार जब कोई हमें काफी ज्यादा याद करता है, तो उसकी एनर्जी हमारे सपने में आकर हमें दिखाई देने लगती है. तो चलिए जानते हैं ऐसे 5 सपनों के बारे में जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि कोई आपको याद कर रहा है.

बार-बार किसी खास व्यक्ति का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने सपने में बार-बार एक ही व्यक्ति दिखाई दे, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि वह आपको बहुत ज्यादा याद कर रहा है. खासकर तब जब आप उस इंसान से लंबे समय से नहीं मिले हैं, तो इस तरह का सपना आपके और उसके बीचे के इमोशनल अटैचमेंट को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ भाग्यशाली लोगों को ही सपने में दिखती हैं ये चीजें, कहीं आप भी तो नहीं इनमें से एक?

किसी का अचानक सामने आना

कई बार ऐसा भी होता है कि सपने में किसी व्यक्ति के अचानक आपके सामने आ जाने से आप हैरान रह जाते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर ऐसा हो रहा है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि वह इंसान अभी आपके बारे में ही सोच रहा है और उसकी यादें आपके सबकॉन्शियस माइंड तक पहुंच चुकी है.

किसी के साथ खुशियों के पल बिताना

अगर आप अपने सपने में किसी के साथ एन्जॉय कर रहे हैं या फिर हंस-खेल रहे हैं, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि वह व्यक्ति अभी आपको याद कर रहा है. इसके अलावा आप आप उसके साथ कोई और अच्छा पल बिता रहे हैं, तो यह भी हो सकता है कि वह व्यक्ति भी इन पुराने पलों को याद कर रहा है.

यह भी पढ़ें: सपने में बच्चों का दिखना शुभ होता है या फिर अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य

किसी का आपको पुकारना

अगर आप सपने में किसी को अपना नाम पुकारते हुए सुनते हैं, या फिर आपसे बात करने की कोशिश करते हुए देख रहे हैं, तो यह एक खास संकेत है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने का आना यह बताता है कि वह व्यक्ति आपके बात करना चाहता है या फिर आपको काफी ज्यादा याद कर रहा है.

पुरानी यादों से जुड़े सपने

कई बार आप अपने सपने में पुराने दिनों, जगहों या फिर घटनाओं के बारे में भी देखते हैं जो अक्सर किसी खास इंसान से जुड़े हुए होते हैं. इस तरह के सपने इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि वह व्यक्ति भी इस समय उन्हीं यादों में डूबा हुआ है और आपको मिस कर रहा है.

यह भी पढ़ें: सपने में खुद को बीमार देखना क्या सच में बीमारी का संकेत है? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला रहस्य

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola