भूमि अधिग्रहण का मुआवजा देने की मांग

Updated at : 14 Nov 2016 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण का मुआवजा देने की मांग

खरसावां : खरसावां-रड़गांव सड़क चौड़ीकरण में ग्रामीणों ने रैयती भूमि का मुआवजा देने की मांग की है. खेलारीसाही के पास सोमवार की सुबह जैसे ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ, आस-पास के रैयतों ने रैयती भूमि अधिग्रहण के एवज में मुआवजा देने की मांग करते हुए काम रोक दिया. करीब एक घंटा तक काम […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां-रड़गांव सड़क चौड़ीकरण में ग्रामीणों ने रैयती भूमि का मुआवजा देने की मांग की है. खेलारीसाही के पास सोमवार की सुबह जैसे ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ, आस-पास के रैयतों ने रैयती भूमि अधिग्रहण के एवज में मुआवजा देने की मांग करते हुए काम रोक दिया. करीब एक घंटा तक काम बंद रहा.

रैयत मुआवजा भुगतान के पश्चात सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने जिला के उपायुक्त के श्रीनिवासन से दूरभाष पर वार्ता कर भूमि अधिग्रहण के मुआवजा भुगतान के संबंध में वार्ता की. इस पर उपायुक्त ने बताया कि मुआवजा भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जल्द ही मुआवजा का भुगतान किया जायेगा. इसके पश्चात ही रैयतों ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola