धनबाद में खाकी का ‘डांस’ वायरल, लेडी अफसर भोजपुरी गाने पर वर्दी में जमकर थिरकीं

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad Police

वर्दी में डांस करतीं थाना प्रभारी की फोटो

Dhanbad Police: धनबाद पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ी कार्रवाई नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है! राजगंज थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल का वर्दी में भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर कोई उसके समर्थन पर खड़ा है तो कोई उनके सपोर्ट में.

विज्ञापन

Dhanbad Police, धनबाद (प्रतीक पोपट की रिपोर्ट): धनबाद से इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में राजगंज थाना की प्रभारी, अलिशा अग्रवाल, ड्यूटी के दौरान भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि, यह वीडियो राजगंज में आयोजित चैती दुर्गा पूजा के ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम के दौरान का है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुई थीं.

वर्दी में मंच के पास डांस करती दिखीं अधिकारी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, थाना प्रभारी वर्दी में मौजूद हैं. वह मंच के पास कुछ महिलाओं के साथ लोकप्रिय भोजपुरी गाने “पलंग सागवान” पर डांस करती नजर आ रही हैं. यह गाना अक्सर अपनी श्रेणी के कारण चर्चा में रहता है, जिस कारण यह मामला और ज्यादा विवादों में आ गया है. हालांकि, इस घटना को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि, एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का ड्यूटी के दौरान और वर्दी में इस तरह का आचरण सवाल खड़े करता है. वहीं, कुछ लोग इसे सामाजिक कार्यक्रम में सामान्य भागीदारी मानते हुए, इसे ज्यादा तूल देने के खिलाफ हैं.

Also Read: झारखंड के कोयला नगरी में ‘अपराजिता’ सम्मान समारोह’: शाम में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा

पुलिस की छवि पर भी उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस विभाग की छवि को लेकर भी सोशल मीडिया पर तीखी चर्चा शुरू हो गई है. लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अनुशासन को लेकर बहस जारी है. फिलहाल, इस मामले में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब देखना होगा कि, उच्च अधिकारी इस पर कोई संज्ञान लेते हैं या इसे निजी मामला मानकर नजरअंदाज किया जाता है.

Also Read: क्या कम हो जाएंगी झारखंड की ST सीटें? परिसीमन के खौफ से गरमाई सियासत, पक्ष-विपक्ष दोनों ने जताई चिंता

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola