भाजपा का ‘एक नोट एक वोट’ अभियान

Updated at : 12 Feb 2014 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का ‘एक नोट एक वोट’ अभियान

सरायकेला/चांडिल : गम्हरिया भाजपा प्रखंड कमेटी द्वारा एक नोट एक वोट कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान प्रखंड के दुगनी गांव में एक नोट एक वोट कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर ग्रामीणों से एक नोट लिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने कहा कि पार्टी प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम चलाया […]

विज्ञापन

सरायकेला/चांडिल : गम्हरिया भाजपा प्रखंड कमेटी द्वारा एक नोट एक वोट कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान प्रखंड के दुगनी गांव में एक नोट एक वोट कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर ग्रामीणों से एक नोट लिया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने कहा कि पार्टी प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसमें पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर एक नोट लेंगे और वोट देने का आग्रह करेंगे.

चांडिल में भी चला अभियान: भाजपा ने मंगलवार से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंड में एक नोट कमलपर वोट अभियान का शुभारंभ किया. चौका मंडल भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने मंगलवार को बानसा में मुखिया अनिता देवी के घर से अभियान का शुभारंभ किया.दूसरी ओर चांडिल मंडल भाजपा अध्यक्ष खुदी सिंह सरदार ने घोडानेगी गांव के बूथ संख्या 215 से अभियान का शुभारंभ किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola