थियेटर से है पुराना लगाव : शक्ति कपूर

Updated at : 03 Nov 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
थियेटर से है पुराना लगाव : शक्ति कपूर

खरसावां : आऊ… ये राजा बाबू का नंदु है कुछ इस अंदाज में ओड़िया नाटक सुनार पंजुरी, माटिरो सारी में अभिनय करते हुए बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने स्टेज पर इंट्री की. खरसावां के तेलासाही में ओड़िया नाटक में अभिनय करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि थियेटर से उनका पुराना लगाव है. […]

विज्ञापन

खरसावां : आऊ… ये राजा बाबू का नंदु है कुछ इस अंदाज में ओड़िया नाटक सुनार पंजुरी, माटिरो सारी में अभिनय करते हुए बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने स्टेज पर इंट्री की. खरसावां के तेलासाही में ओड़िया नाटक में अभिनय करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि थियेटर से उनका पुराना लगाव है.

फिल्मों के साथ-साथ लंबे समय से थियेटर में भी अभिनय करते आ रहे हैं. शक्ति कपूर ने कहा कि उन्हें थियेटर में काम करना अच्छा लगता हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड काफी अच्छा लगा. इससे पहले भी झारखंड आ चुके हैं. यहां के लोग कला प्रेमी हैं. बुधवार की सुबह खरसावां से वापस मुंबई शक्ति कपूर लौट गये. मालूम हो कि कुछ साल पहले बांग्ला नाटक में अभिनय करने शक्ति कपूर चांडिल के चौका आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola