SUV से EV तक, अप्रैल में लॉन्च होंगी ये 5 दमदार कारें
Published by : Shivani Shah Updated At : 30 Mar 2026 7:04 AM
Volkswagen से Mercedes तक, अप्रैल में आएंगे नए मॉडल्स
अप्रैल 2026 में ऑटो सेक्टर में कई नए लॉन्च देखने को मिलेंगे, जिनमें SUV, EV और प्रीमियम कारें शामिल हैं. Volkswagen, Mercedes-Benz, Toyota, MG और Nissan जैसे ब्रांड्स नए मॉडल्स पेश करेंगे. इन लॉन्च के साथ ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे.
नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही अप्रैल 2026 ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी अहम रहने वाला है. इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए और अपडेटेड मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं. अप्रैल में SUV से लेकर इलेक्ट्रिक और प्रीमियम कारों तक, हर सेगमेंट में कुछ नया देखने को मिलेगा, जिससे ग्राहकों के पास पहले से ज्यादा ऑप्शन होंगे.
Volkswagen Taigun Facelift
Volkswagen Taigun Facelift को 9 अप्रैल 2026 को भारत में पेश किया जाएगा. इसमें हल्के एक्सटीरियर बदलाव, अपडेटेड इंटीरियर और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे:
- 1.0L टर्बो पेट्रोल (115 hp, 178 Nm) – 6-स्पीड मैनुअल
- 1.5L टर्बो पेट्रोल (150 hp, 250 Nm) – 7-स्पीड DCT
Mercedes-Benz CLA EV
Mercedes-Benz CLA EV को भारत में पहले ही शोकेस किया जा चुका है और इसकी कीमत का ऐलान अप्रैल में कंपनी कर सकती है.
यह दो वेरिएंट में आएगी:
- CLA 250+ (268 hp, 335 Nm) – रेंज लगभग 792 km
- CLA 350 (349 hp, 515 Nm) – ड्यूल मोटर सेटअप
- दोनों में 85 kWh बैटरी दी गई है.
Toyota Urban Cruiser Ebella
Toyota Urban Cruiser Ebella एक इलेक्ट्रिक SUV है, जो Maruti e Vitara पर बेस्ड है और अप्रैल में लॉन्च हो सकती है.
- बैटरी: 49 kWh और 61 kWh
- पावर: 106 hp से 171.6 hp
- रेंज: 543 km तक
- AWD और FWD दोनों ऑप्शन
MG Majestor
MG Majestor को फरवरी 2026 में अनवील किया गया था और यह Gloster का सक्सेसर माना जा रहा है. इसमें-
- 2.0L ट्विन-टर्बो डीजल इंजन (216 hp)
- 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
- अपडेटेड डिजाइन और ज्यादा फीचर्स
- डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी
Nissan Tekton
Nissan Tekton कंपनी की नई मिड-साइज SUV होगी, जो Terrano को रिप्लेस करेगी.
- प्लेटफॉर्म: Renault Duster पर आधारित
- इंजन: 1.0L और 1.3L टर्बो पेट्रोल
- फ्यूचर में 1.8L हाइब्रिड वर्जन (2027)
- डिजाइन Nissan Patrol से इंस्पायर्ड होगा
यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV: जल्द लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक SUV, जानिए क्या हो सकता है नया?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










