छठ महापर्व को लेकर घाटों की हो रही सफाई

Updated at : 03 Nov 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
छठ महापर्व को लेकर घाटों की हो रही सफाई

सरायकेला : छठ महापर्व को लेकर सरायकेला व सीनी में छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है. सरायकेला शहरी क्षेत्र में स्थानीय खरकई नदी के तट पर ही छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्ध्य प्रदान करते हैं. सरायकेला में जगन्नाथ घाट, माजणाघाट, कुदरसाही घाट में छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रधान करते हैं. […]

विज्ञापन

सरायकेला : छठ महापर्व को लेकर सरायकेला व सीनी में छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है. सरायकेला शहरी क्षेत्र में स्थानीय खरकई नदी के तट पर ही छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्ध्य प्रदान करते हैं. सरायकेला में जगन्नाथ घाट, माजणाघाट, कुदरसाही घाट में छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रधान करते हैं.

घाटों की सफाई सभी अपने स्तर से कर रहे हैं. घाटों की सफाई के साथ छठ व्रतियों के बैठने की भी व्यवस्था की जा रही हैं. छठ पूजा चार नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू होगी. पांच नवंबर को खरना, छह नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य व सात नवंबर को उदयगामी सूर्य को व्रती अर्घ्य प्रदान करेंगे.

सीनी में भी छठ की तैयारी जोरों पर: सीनी सहित आसपास क्षेत्र में भी छठ की तैयारी जोरों पर है. छठ पूजा को लेकर सीनी के पंपू तलाब समेत कई बांध में छठ घाटों की सफाई की जा रही है.
छठ पूजा चार नवंबर को नहाय खाय के साथ होगी शुरू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola