सीआरपीएफ कैंप में याद किये गये सरदार पटेल

Updated at : 01 Nov 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
सीआरपीएफ कैंप में याद किये गये सरदार पटेल

राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता को लेकर रन फॉर यूनिटी का आयोजन डीसी, एसपी से लेकर अन्य पदाधिकारियों व स्कूली बच्चों ने भी लगायी दौड़ सरायकेला : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में राष्ट्रीय एकता को लेकर स्कूली बच्चों से लेकर […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता को लेकर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
डीसी, एसपी से लेकर अन्य पदाधिकारियों व स्कूली बच्चों ने भी लगायी दौड़
सरायकेला : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में राष्ट्रीय एकता को लेकर स्कूली बच्चों से लेकर पदाधिकारियों ने भी दौड़ लगायी. स्कूलों में जहां रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर बच्चों को राष्ट्रीय एकता बनाये रखने की सीख दी गयी. वहीं जिला समाहरणालय से डीसी, एसपी, अन्य जिला प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने अनमुंडल तक लगभग चार किमी दौड़ लगायी. जिला समाहरणालय में डीसी के श्रीनिवासन व एसपी इंद्रजीत महथा ने दौड़ को झंडा दिखा कर रवाना किया. दौड़ के पश्चात राष्ट्रीय एकता को लेकर शपथ ली गयी.
शपथ में सभी पदाधिकारी व स्कूली बच्चों ने राष्ट्र की एकता अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखते हुए स्वयं को देश को समर्पित करने का संकल्प लिया. मौके पर एसडीओ दीपक कुमार, जिला योजना पदाधिकारी सुरेश राय, डीएसपी मुख्यालय दीपक कुमार, एसडीपीओ सुमित कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी व स्कूली बच्चे शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola