आइएचएसडीपी योजना के तहत 41 लाख की स्वीकृति

Updated at : 09 Feb 2014 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
आइएचएसडीपी योजना के तहत 41 लाख की स्वीकृति

सरायकेला : शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिए आइएचएसडीपी योजना के तहत आवास निर्माण हेतु द्वितीय किस्त के रूप में 41 लाख रुपये की स्वीकृति दिया गया है और जल्द ही इससे लाभूकों के बीच वितरण करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है. उक्त जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणीमा सिंहदेव ने दी. उन्होंने […]

विज्ञापन

सरायकेला : शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिए आइएचएसडीपी योजना के तहत आवास निर्माण हेतु द्वितीय किस्त के रूप में 41 लाख रुपये की स्वीकृति दिया गया है और जल्द ही इससे लाभूकों के बीच वितरण करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है.

उक्त जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणीमा सिंहदेव ने दी. उन्होंने कहा कि आइएचएसडीपी योजना नगर विकास विभाग की काफी महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराना है.उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व सरकार द्वारा स्लम एरिया डेवलपमेंट के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति दिया गया था.

परंतु चंद जनप्रतिनिधियोंअपने निजी स्वार्थ के कारण योजना को अधर में लटकाना चाहते हैं और बिना कारण के लोगों को बरगला कर विरोध कर रहे हैं ताकि राशि सेरेंडर हो जाय. सिंहदेव ने कहा कि कुछ लाभुकों को आवास निर्माण का द्वितीय किस्त का भुगतान नहीं हुआ है. इसका कारण आवश्यक जमीन का उपलब्ध नहीं होना है. इसके लिए नगर पंचायत की और से कम से कम जमीन पर कैसे आवास का निर्माण हो सके.इसके लिए विभाग प्रयासरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola