24 प्रहर हरीनाम संकीर्तन आयोजित

खरसावां: खरसावां के बेहरासाही में वीणापाणी पूजा समिति की ओर से 24 प्रहर हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. यहां मंगलवार से संकीर्तन का आयोजन किया गया है. संकीर्तन में मुख्य रुप से बंगाल के मंटू महतो, बनमाली सिंह, हीरालाल गोस्वामी, मीहीर मोहंती व हीरालाल दास की टीम द्वारा राधा कृष्ण के साश्वत […]
खरसावां: खरसावां के बेहरासाही में वीणापाणी पूजा समिति की ओर से 24 प्रहर हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. यहां मंगलवार से संकीर्तन का आयोजन किया गया है.
संकीर्तन में मुख्य रुप से बंगाल के मंटू महतो, बनमाली सिंह, हीरालाल गोस्वामी, मीहीर मोहंती व हीरालाल दास की टीम द्वारा राधा कृष्ण के साश्वत प्रेम पर आधारित भजन कीर्तन किया जा रहा है.
संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंच रहे है. संकीर्तन का समापन शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे किया जायेगा. संकीर्तन में राधा कृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




