वर्क शॉप को लेकर रेल मंत्री से मिलेंगे : कड़िया मुंडा

Updated at : 05 Feb 2014 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
वर्क शॉप को लेकर रेल मंत्री से मिलेंगे : कड़िया मुंडा

खरसावां : स्थानीय सांसद सह लोस उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने कहा कि सीनी वर्क शॉप के विस्तार व मॉर्डन बनाने की मांग को लेकर संसद के बजट सत्र में रेल मंत्री से मिलेंगे. प्रभात खबर से दूरभाष पर बातचीत करते हुए सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे के एक मात्र संस्थान सीनी […]

विज्ञापन

खरसावां : स्थानीय सांसद सह लोस उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने कहा कि सीनी वर्क शॉप के विस्तार व मॉर्डन बनाने की मांग को लेकर संसद के बजट सत्र में रेल मंत्री से मिलेंगे. प्रभात खबर से दूरभाष पर बातचीत करते हुए सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे के एक मात्र संस्थान सीनी इंजीनियरिंग वर्क शॉप के विकास को लेकर केंद्र सरकार सचेत नहीं है.

आवश्यकता के अनुसार कच्च माल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिस कारण उत्पादन प्रभावित हो रही है. रिक्त पदों पर भी भरने की पहल नहीं हो रही है. वर्क शॉप के तीन चार सेक्शन में उत्पादन ठप होना गंभीर विषय है. वर्क शॉप के समस्या का समाधान होना चाहिये. इससे संबंधित अधिकारियों के साथ भी पत्रचार करेंगे. श्री मुंडा ने कहा कि पूर्व में सीनी रेलवे वर्क शॉप की समस्याओं को लेकर रेल राज्य मंत्री को पत्र लिखा गया है, परंतु सरकार की उदासीनता के कारण ही उन पर अमल नहीं किया गया.

सांसद ने झाविमो नेताओं द्वारा सीनी वर्क शॉप के मामले में संवेदनहीन करने के आरोप का जोरदार ढंग से खंडन किया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अर्नगल आरोप लगा कर सस्ती राजनीति करना चाहते है. उन्होंने कहा कि रेल मंत्री से सीनी वर्क शॉप का विस्तार करने व नये नये रोजगार सृजन करने, पुराने मशीन बदल कर नये मशीन लगाने, लक्ष्य के अनुरुप उत्पादन करने, ग्रुप सी व डी के रिक्त पड़े पदों पर बहाल करने की मांग करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola