बिजली चोरी करने वालों पर कसेगा शिकंजा

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले में एक बार फिर से बिजली चोरी करने वालों प्रशासनिक शिकंजा कसेगा.विभाग की ओर से टास्क फोर्स का गठन कर अवैध रूप से कनेक्शन करने व हुकिंग कर बिजली की चोरी रोकने के लिए छापेमारी की जायेगी. छापेमारी दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों […]
खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले में एक बार फिर से बिजली चोरी करने वालों प्रशासनिक शिकंजा कसेगा.विभाग की ओर से टास्क फोर्स का गठन कर अवैध रूप से कनेक्शन करने व हुकिंग कर बिजली की चोरी रोकने के लिए छापेमारी की जायेगी. छापेमारी दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में की जायेगी. बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ-साथ सीधे थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी.
उक्त जानकारी देते हुए बिजली विभाग के सहायक अभियंता रविप्रकाश ने बताया कि उपभोक्ताओं को पूरे वोल्टेज के साथ नियमित रूप से बिजली आपूर्ति कराने का प्रयास किया जा रहा है.
गांवों में उपभोक्ताओं के आधार पर ट्रांसफॉर्मर लगाये गये है, परंतु कुछ लोग अवैध रूप से हुकिंग कर बिजली की चोरी कर रहे है, इससे अधिकृत उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




