सड़क निर्माण कार्य की जांच की मांग

Updated at : 29 Jan 2014 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य की जांच की मांग

खरसावां : खरसावां के पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त केएन झा को ज्ञापन सौंप कर प्रखंड के दलाईकेला आदिवासी टोला से मोसोडीह, कोचा मोड़ होते हुए हिंदुसाही तक निर्माणाधीन सड़क के गुणवत्ता की जांच की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि 25 जनवरी को दलाईकेला में प्रमुख अमर सिंह हांसदा की अध्यक्षता में […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां के पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त केएन झा को ज्ञापन सौंप कर प्रखंड के दलाईकेला आदिवासी टोला से मोसोडीह, कोचा मोड़ होते हुए हिंदुसाही तक निर्माणाधीन सड़क के गुणवत्ता की जांच की मांग की है.

ज्ञापन में कहा गया है कि 25 जनवरी को दलाईकेला में प्रमुख अमर सिंह हांसदा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी थी, जिसमें सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरतने का मामला सामने आया था. उपायुक्त को सौंपे गये 16 सूत्री ज्ञापन में सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरतने तथा नियम को ताक पर रख कर कार्य करने का आरोप लगाया गया है. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रुप से प्रखंड प्रमुख अमर सिंह हांसदा, मुखिया संध्या बेला बिरुआ, पंचायत समिति सदस्य कमल कृष्ण प्रधान, अमित केशरी, भाजपा नेता अंजन प्रधान, सुधीर मंडल, गांव के वार्ड सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola