कुचाई के जंगल में देखा गया बाघ!

Updated at : 16 Mar 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
कुचाई के जंगल में देखा गया बाघ!

कुचाई/सरायकेला : कुचाई से 25 किमी दूर जंगल में ग्रामीणों ने बाघ देखने की बात कही है. बताया जाता है कि मंगलवार को बाघ घीरे रोलाहातु पंचायत के अतरा गांव में तीन गायों को खा गया. बाघ को पकड़ने के लिए ग्राणीणों ने घेराबंदी की, लेकिन बाघ को नहीं पकड़ सके. ग्रामीणों ने इसकी सूचना […]

विज्ञापन

कुचाई/सरायकेला : कुचाई से 25 किमी दूर जंगल में ग्रामीणों ने बाघ देखने की बात कही है. बताया जाता है कि मंगलवार को बाघ घीरे रोलाहातु पंचायत के अतरा गांव में तीन गायों को खा गया. बाघ को पकड़ने के लिए ग्राणीणों ने घेराबंदी की, लेकिन बाघ को नहीं पकड़ सके. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायकेला के वन प्रमंडल पदाधिकारी ए एक्का और खरसावां के वन क्षेत्र पदाधिकारी केके साह को दी. वन प्रमंडल पदाधिकारी ए एक्का ने बताया कि उन्हें दूरभाष पर किसी ने सूचना दी कि कुचाई के अतरा गांव में बाघ देखा गया है.

बाघ तीन गायों को मार कर खा गया है. इस बात में कितनी सच्चाई है, जांच के पश्चात ही पता चलेगा. श्री एक्का ने बताया कि उन्होंने रेंज अफसर व वन पाल को टीम बना कर घटनास्थल पर जा कर मामले की जानकारी लेने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola