चार पंचायत का उप मुखिया चयन संपन्न

Updated at : 05 Jan 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
चार पंचायत का उप मुखिया चयन संपन्न

राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के डुमारडीहा, गम्हरिया, जुमाल एवं कुड़मा पंचायत के उप मुखिया का चयन किया गया. जुमाल एवं गम्हरिया पंचायत में अंचलाधिकारी राजीव नीरज की मौजूदगी में चयन किया गया. गम्हरिया पंचायत में मंगल टुडू को उप मुखिया बनाया गया. मंगल टुडू ने अपने प्रतिद्वंद्वी रंजीत कुमार महतो को एक वोट से हराया. […]

विज्ञापन
राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के डुमारडीहा, गम्हरिया, जुमाल एवं कुड़मा पंचायत के उप मुखिया का चयन किया गया. जुमाल एवं गम्हरिया पंचायत में अंचलाधिकारी राजीव नीरज की मौजूदगी में चयन किया गया.
गम्हरिया पंचायत में मंगल टुडू को उप मुखिया बनाया गया. मंगल टुडू ने अपने प्रतिद्वंद्वी रंजीत कुमार महतो को एक वोट से हराया. इसी तरह जुमाल पंचायत से शंकर मुर्मू को बनाया गया. दोनों उप मुखिया को अंचलाधिकारी राजीव नीरज ने प्रमाण पत्र भी दिया. इसी तरह डुमारडीहा एव कुड़मा पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति की मौजूदगी में चयन किया गया.
डुमारडीहा पंचायत से कुसरू चंद महतो को बनाया गया. कुड़मा पंचायत से टुसू मनी हेंब्रम को बनाया गया. दोनों उप मुखिया को प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति के हाथों प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया. मौके पर कुड़मा पंचायत में मुखिया पानो मुर्मू, डुमारडीहा में चांदमनी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola