पंचायत चुनाव तीसरा चरण : नक्सली साजिश विफल, 72% वोट

Updated at : 06 Dec 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव तीसरा चरण : नक्सली साजिश विफल, 72% वोट

रांची/जमशेदपुर : पहले दो चरणों की तरह राज्य में तीसरे चरण का मतदान भी शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया़ 22 जिलों के 70 प्रखंड में कुल 72.54 प्रतिशत वोट पड़े़ इस चरण में भी नक्सलियों की ओर से मतदान में बाधा उत्पन्न करने की आशंका थी, पर पुलिस की मुस्तैदी और लोगों के उत्साह […]

विज्ञापन
रांची/जमशेदपुर : पहले दो चरणों की तरह राज्य में तीसरे चरण का मतदान भी शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया़ 22 जिलों के 70 प्रखंड में कुल 72.54 प्रतिशत वोट पड़े़ इस चरण में भी नक्सलियों की ओर से मतदान में बाधा उत्पन्न करने की आशंका थी, पर पुलिस की मुस्तैदी और लोगों के उत्साह के कारण वोटिंग पूरी तरह शांतिपूर्ण रही.
लोग बेखौफ होकर घरों से निकले़ कोल्हान में पूर्वी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित माने जानेवाले पटमदा प्रखंड में 83.1 फीसदी वोट पड़े. हालांकि गुमला में नक्सलियों ने कुछ इलाकों में मतदान प्रभावित करने की कोशिश की, पर पुलिस ने उनके मंसूबे सफल नहीं होने दिये़
गुमला में बूथाें पर नक्सली पोस्टर : गुमला में नक्सलियों ने मतदान में बाधा पहुंचाने की कोशिश की़ हालांकि वे सफल नहीं हो सके़ नक्सलियों ने रायडीह के सोपो, लुरू, नीच खटंगा, ऊपर खटंगा, मुरुमकेला गांव के कई बूथों पर वोट बहिष्कार के पोस्टर चिपका दिये थे़
कहां-क्या हुआ
चक्रधरपुर के बाराहकांटा में ग्रामीणों ने बिजली व सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण वोट बहिष्कार किया.
नोवामुंडी में मुखिया प्रत्याशी दंडपात लागुरी को दिल का दौरा पड़ गया. उन्हें टीएमएच में भरती कराया गया.
खरसावां पंचायत के सभी 16 बूथों पर वोट बहिष्कार हुआ.
घाटशिला प्रखंड में मतदान कराने पहुंचे जमशदेपुर सिंडिकेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुब्रतो मुखर्जी की तबीयत खराब हो गयी. उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.
घाटशिला प्रखंड के बागालगोड़ा बूथ संख्या 28 में मतदान के बाद मत पेट सील करने के बाद जब मत पत्रों का मिलान किया गया, तो जिला परिषद के 11 और मुखिया के दो मत पत्र कम पाये गये. पुनर्मतदान की मांग.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola