पारगामा के मुखिया पर राशि गबन का आरोप

Published at :16 Jul 2013 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
पारगामा के मुखिया पर राशि गबन का आरोप

नीमडीह : कुकड़ प्रखंड अंतर्गत पारगामा पंचायत के ग्रामीणों ने मुखिया पर सरकारी राशि गबन का आरोप लगाया है. साथ ही चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंप कर इसकी जांच कराने की अपील की गयी. पत्र में लिखा गया है कि पंचायत के बैंक खाता से मुखिया मनोरंजन सिंह ने अपने नाम पर चेक […]

विज्ञापन

नीमडीह : कुकड़ प्रखंड अंतर्गत पारगामा पंचायत के ग्रामीणों ने मुखिया पर सरकारी राशि गबन का आरोप लगाया है. साथ ही चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंप कर इसकी जांच कराने की अपील की गयी.

पत्र में लिखा गया है कि पंचायत के बैंक खाता से मुखिया मनोरंजन सिंह ने अपने नाम पर चेक काट कर 2 लाख 90 हजार रुपये की निकासी की, जो असंवैधानिक है. पारगामा पंचायत के वार्ड सदस्य चायना महतो ने उपायुक्त को पत्र लिख कर मुखिया द्वारा की गयी वित्तीय घोटाला की जांच की मांग की.

मुखिया जेल में बंद

कुकड़ प्रखंड के पारगामा पंचायत के मुखिया मनोरंजन सिंह पर पारगामा गांव की एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. इस पर नीमडीह पुलिस ने 31 जनवरी-13 को मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

इधर, उप विकास आयुक्त ने पत्र जारी कर कुकडु के बीडीओ को निर्देश दिया था कि पंचायती राज्य अधिनियम के प्रावधानों के आलोक में उप मुखिया को मुखिया का प्रभार सौंप दिया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola