छापामारी में चार सौ केजी जावा महुआ बरामद

सरायकेला. उत्पाद विभाग ने सरायकेला थाना के पदमपुर व महादेवपुर में छापामारी अभियान चला कर दो शराब अड्डा को ध्वस्त किया और चार सौ केजी जावा महुआ बरामद किया है. उत्पाद निरीक्षक प्रदीप कुमार मुंडा के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों गांव में छापामारी अभियान चलाते हुए दो शराब […]
सरायकेला. उत्पाद विभाग ने सरायकेला थाना के पदमपुर व महादेवपुर में छापामारी अभियान चला कर दो शराब अड्डा को ध्वस्त किया और चार सौ केजी जावा महुआ बरामद किया है.
उत्पाद निरीक्षक प्रदीप कुमार मुंडा के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों गांव में छापामारी अभियान चलाते हुए दो शराब अड्डा को ध्वस्त कर दिया. दोनों शराब अड्डा से चार सौ केजी जावा महुआ व 35 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है. छापामारी में अड्डा संचालक गोपी उरांव व संतोष कुंभकार फरार हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




