Kolkata Weather: पश्चिम बंगाल के मौसम में बदलाव के संकेत, कई जिलों में अलर्ट जारी

कोलकाता का आसमान
Bengal Weather: पश्चिम बंगाल के मौसम में बदलाव दिख रहा है. कोलकाता में आसमान साफ है, लेकिन मंगलवार से फिर से गरज के साथ बारिश हो सकती है.
मुख्य बातें
Bengal Weather: कोलकाता: बंगाल के आसमान में एक बार फिर बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है. एक-दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. मार्च के अंत से अप्रैल की शुरुआत तक बंगाल में बारिश का असर जारी है. अलीपुर मौसम कार्यालय का कहना है कि मंगलवार से फिर से गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. कोलकाता और अन्य जिलों के लिए कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार की बारिश के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आएगा. गुरुवार से शनिवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
कोलकाता में देर रात तक होगी बारिश
अलीपुर मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को आसमान साफ रहने के बावजूद मंगलवार से फिर से गरज के साथ बारिश शुरू हो सकते हैं. कोलकाता में सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर तक आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है. शाम या देर रात तक छिटपुट गरज के साथ बारिश की संभावना है. गरज के साथ बारिश मुख्य रूप से देर रात को हो सकती है. दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तर बंगाल में औरेंज अलर्ट
उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कलिम्पोंग में भारी बारिश का अनुमान है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.
दक्षिण बंगाल में बारिश का मौसम दोबारा आने की संभावना है. दक्षिण के 4 जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. नदिया, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और पूर्वी बर्धमान में तूफान और भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
Also Read: पश्चिम बंगाल में होगी आफत की बारिश, आसमान से गिरेगी बिजली, कई जिलों में आंधी का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




