क्या आपके भी हैं एक से ज्यादा PF अकाउंट? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें मर्ज

Updated at : 30 Mar 2026 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
How to Merge EPF Accounts

एक से ज्यादा पीएफ अकाउंट करें मर्ज (Photo: Freepik)

How to Merge EPF Accounts: जॉब बदलने के कारण क्या आपके पास भी कई PF अकाउंट हो गए हैं? जानें पुराने पीएफ खातों को ऑनलाइन मर्ज करने का आसान और स्टेप-बाय-स्टेप तरीका क्या है.

विज्ञापन

How to Merge EPF Accounts: आजकल करियर ग्रोथ के लिए बार-बार नौकरी बदलना आम बात है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर नई नौकरी के साथ खुलने वाला नया PF अकाउंट आपका सिरदर्द बढ़ा सकता है? अगर आपके पास भी एक से ज्यादा PF अकाउंट्स हैं और उनमें पैसा बिखरा पड़ा है, तो ये आर्टिकल आपकों बताएगा की आप कैसे अपने सारे पीएफ अकाउंट्स को मर्ज कर सकते हैं.. 

क्या अलग-अलग PF अकाउंट से हो सकता हैं खतरा?

जब आप कंपनी बदलते हैं, तो नया एंपलॉयर अक्सर आपके लिए एक नया PF अकाउंट खोल देता है. इससे आपका पैसा सुरक्षित तो रहता है, लेकिन वह अलग-अलग हिस्सों में बंट जाता है. लंबे समय में इन पुराने खातों को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है और कई बार लोग अपना जमा पैसा भूल भी जाते हैं. एक सिंगल मर्ज्ड अकाउंट आपको रिटायरमेंट सेविंग्स की सही तस्वीर दिखाता है और जरूरत के समय पैसा निकालना आसान बनाता है. 

क्या घर बैठे मर्ज हो सकते हैं PF खाते?

जी हां, अब आपको पुराने दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. EPFO के ‘One Member-One EPFO’ फीचर की मदद से आप घर बैठे अपने सभी पुराने खातों को मौजूदा Universal Account Number (UAN) से जोड़ सकते हैं. बस ध्यान रहे कि आपका UAN एक्टिव हो और बैंक डिटेल्स एकदम सही भरी हों. 

मर्ज करने का ऑनलाइन तरीका क्या है?

अपने खातों को एक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. EPFO पोर्टल पर जाकर अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें. 
  2. ‘Online Services’ टैब में जाएं और ‘One Member-One EPFO’ ऑप्शन चुनें. 
  3. अपनी पुरानी PF डिटेल्स भरें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें.
  4. मोबाइल पर आए OTP को भर कर वेरिफाई करें. 
  5. पिछले एंपलॉयर की जानकारी भरें और डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करके सबमिट कर दें. 

मर्ज होने के बाद क्या करें?

प्रोसेस पूरा होने के बाद, अपनी PF पासबुक में चेक करें कि पुराना बैलेंस नए अकाउंट में ट्रांसफर हुआ है या नहीं. सारा पैसा एक जगह होने से आपको ब्याज का पूरा फायदा मिलता है और रिटायरमेंट की प्लानिंग भी सटीक रहती है. 

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएगा क्रेडिट स्कोर और लोन का गणित, ग्राहकों को मिलेंगी ये 4 बड़ी राहतें

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola