बंगाल के डुबुरडीही चेकपोस्ट पर नकद जब्त, नाका चेकिंग में एक और बड़ी बरामदगी

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

बंगाल पुलिस

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. राज्य में आदर्श आधार संहिता लागू है. ऐसे में राज्य के बाहर से आ रहे नकदी पर पुलिस की पैनी नजर है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता. पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा पर स्थित कुल्टी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अंतर्राज्यीय नाका जांच अभियान तेज कर दिया गया है. इसी कड़ी में रविवार रात NH-19 स्थित डुबुरडीही चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान नकदी की बड़ी बरामदगी हुई है.

विज्ञापन

झारखंड से आ रहा था पैसा

सुरक्षा बलों ने झारखंड की ओर से आसनसोल आ रही एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान वाहन से 4 लाख 64 हजार 300 रुपये नकद बरामद किए गए. वाहन में मौजूद व्यक्ति इस रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पूरी राशि जब्त कर ली गई.

जगह-जगह चल रहा अभियान

इस अभियान में SST मजिस्ट्रेट, आबकारी विभाग, केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई की है. अधिकारियों के अनुसार, चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सीमा क्षेत्रों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीमा से अधिक राशि रखना गैर कानूनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू होने के दौरान बिना उचित दस्तावेज के बड़ी मात्रा में नकदी ले जाना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बंगाल में मतदान से पहले दुरंतो ट्रेन से विदेशी मुद्रा जब्त, पटना से कोलकाता आ रहा था पैसा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola